Sunday, March 09, 2008

[Hindi_Jokes] घटिया कटिंग

पुरी जाने से पहले एक सज्जन बाल बनबाने आये। नाई कुछ बातूनी था। उनके मुंह से निकल गया कि बाल जरा ठीक से बनाना, तीरथ जा रहा हूं।
नाई ने उत्सुकता से पूछा - कहां श्रीमान?
पुरी जा रहा हूं।
किससे जायेंगे।
रेल से।
रेल की यात्रा बेहद खराब अनुभव है।
रिजर्वेशन करा लिया है।
उससे क्या होता है। सारे डब्बे गंदे होते हैं। स्टेशन और मिलने वाले खाने की हालत तो और भी खराब है। देखकर उल्टी आती है। स्टाफ कितना बदतमीज होता है! कहां ठहरेंगे।
किसी होटल में।
मैं वहां हो आया हूं। होटल क्या धर्मशाला समझिये। खटमल और जुंओं के मारे सो नहीं पाते। मैं तो वहां का खाना खाकर बीमार ही पड़ गया था। वहां क्या क्या देखना है?
मंदिर जायेंगे। शंकराचार्य से भी मिलना चाहता हूं। देखूंगा अगर दर्शन हो जायें।
वो भी कोई आदमी है। मैंने देखा है। थुलथुल शरीर है। ठीक से बैठ भी नहीं पाते। बड़ा खराब लगता है।
कोई एक महीना बाद वे सज्जन हजामत बनबाने आये। नाई ने स्वागत किया, फिर पूछा - कैसी रही यात्रा।
मजेदार! रेल में तो नई स्कीम के चलते ए सी कंपार्टमेंट मिल गया।
ठहरना कैसा रहा।
और भी मजेदार। एक थ्री स्टार होटल में ऑफ सीजन रेट पर रुकने का मौका मिला। खाना तो बड़ा ही स्वादिष्ट था।
वहां भी जाना हुआ? मिलने।
हां, वे भी मिले। लोग कम थे। मैं तो एकदम उनके पास पहुंच गया था। यहां तक कि उन्होंने बातचीत भी की।
पहले पहल उन्होंने क्या पूछा? हज्जाम ने सांस रोककर पूछा।
बालों की इतनी घटिया कटिंग किस गंदी जगह पर करवाई? सज्जन ने शांत स्वर में जबाब दिया।


Save all your chat conversations. Find them online.

__._,_.___
Hindi Jokes Group
To Get Hindi Jokes funny sms shayries
pictures Funny Movies.

Dont Miss Ganesh Kumble's online hindi forum and groups
http://hindijokes.informe.com
http://groups.yahoo.com/group/hindi_jokes
http://groups.yahoo.com/group/selectedmails

Cooking and recipies
http://groups.yahoo.com/group/goodcooking

Recent Activity
Visit Your Group
Y! Entertainment

World of Star Wars

Rediscover the force.

Explore now.

Curves on Yahoo!

A group for women

to share & discuss

food & weight loss.

Yahoo! Groups

Dog Zone

Connect w/others

who love dogs.

.

__,_._,___

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home